अगर आपसे यह बोला जाए कि भारत में एक ऐसा भी शहर है जहां हॉर्न बजाना बिल्कुल भी माना है तो फिर आपका जवाब क्या होगा? नॉर्थ ईस्ट में एक ऐसा शहर है जहां आज भी सड़क पर गाड़ियों को हॉर्न बजाने की अनुमति नहीं है। आइए इस शहर के बारे में जानते हैं।

सबसे पहले यह जान लेते हैं कि भारत के किस शहर में हॉर्न बजाना बिल्कुल माना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मिजोरम की राजधानी आइजोल में हॉर्न बजाना माना है। यह देश का ऐसा पहला शहर है जहां कोई भी हॉर्न नहीं बजाता है। एक खबर में मुताबिक इस छोटे से शहर से 2 लाख से अधिक गाड़ियां होने के बाद कोई भी हॉर्न नहीं बजाता है।

कहा जाता है कि हॉर्न न बजाने के पीछे यहां मौजूद पतली-पतली सड़के हैं। कहा जाता है कि हॉर्न बजाने के चलते सड़क के किनारे चल रहे लोग डर जाते हैं। यह भी कहा जाता है कि हॉर्न न बजाने के लिए ऑड इवन फार्मूले का प्रयोग किया और यह सफल रहा। इसके अलावा यह भी कहा जाता है तेज हॉर्न की वजह से पक्षी-पशुओं को डर लगता है और वातावरण पर भी प्रभाव पड़ता है।